Monday, December 26, 2011

अगले माह पेट्रोल में 1 रु. की मूल्यवृद्धि संभव

पंडित  : डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये ने सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल के दामों में फिर से समीक्षा करने को मजबूर कर दिया है। भारत में ज्यादातर कच्चा तेल आयात किया जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये के गिरते भाव से भारत में तेल आयात करना महंगा हो गया है।

सूत्रों की माने तो पेट्रोल के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है। हलांकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसपर राजनैतिक सहमति भी जरूरी होगी। माना यह भी जा रहा है कि सरकार के ज्यादातर घटक दल इससे सहमत नहीं हैं।
जब से पेट्रोल के दाम को नियंत्रण मुक्त कर दिया गया है तभी से सरकारी तेल कंपनियां हर महीने के 1 और 16 तारीख को पेट्रोल के दामों की समीक्षा करती है। 31 दिसंबर को इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियां फिर से इसकी समीक्षा कर सकती हैं। इसमें एक रुपये का इजाफा संभव है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 65.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

माया का ऑपरेशन क्लीन: चार मंत्रियों को किया बर्खास्त

पंडित । आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती, सरकार की छवि सुधारने में जुट गई हैं। कथित ऑपरेशन क्लीन इमेज के चलते मायावती ने अपने मंत्रिमंडल में से चार मंत्रियों को हटा दिया है।
हालांकि इस बर्खास्तगी का कारण साफतौर पर जाहिर नही किया है लेकिन सूत्रों की मानें तो इन मंत्रियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने एवं भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस तरह मायावती सरकार द्वारा बर्खास्त मंत्रियों की संख्या ११ तक पहुंच गई है।
मायावती सरकार द्वारा रविवार देर शाम जारी की गई बर्खास्तगी की लिस्ट में हायर एजुकेशन मिनिस्टर राकेशधर त्रिपाठी, एग्रीकल्चर एजुकेशन एण्ड रिसर्च मिनिस्टर राजपाल त्यागी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकास स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा एवं होमगार्ड प्रनित्य रक्षा दल राज्य मंत्री हरीओम के नाम हैं।

ये सभी मंत्री काफी समय से लोकायुक्त की जांच के दायरे में थे सूत्रों का कहना है कि इन मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त एन के मेहरोत्रा के पास पर्याप्त सबूत है और वह किसी भी वक्त अपनी रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। राजपाल त्यागी पर किडनेपिंग का मामला है और हरीओम के खिलाफ सीबीआई में फर्जी एन्काउंटर के मामले की जांच चल रही है।

कॉफी दे : तेज दिमाग, पतली कमर

पंडित । अगर आप अच्छी याद्दाश्त की चाहत रखते हैं साथ ही कमर का घेरा बढ़ने से चिंतित हैं, तो रोज एक कप कॉफी पीने से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। एक अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कम खाना और खाने के बाद कुछ मीठे पदार्थ का सेवन करने की आदत छोड़ने की बजाय रात्रि भोजन के बाद एक कप कॉफी का सेवन अच्छी स्मरणशक्ति और कमर के बढ़ते मोटापे को रोकने में ज्यादा मददगार हो सकता है।

इटली में कम कैलोरी वाले भोजन पर हुए एक अध्ययन से यह खुलासा हुआ है कि कम भोजन का सेवन स्वास्थ्य को अच्छा बनाता है और इससे आप दीर्घायु होते हैं। वैज्ञानिक इस बात को लम्बे समय से जानते थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्वास्थ्य सुधार में कितनी कैलोरी कम करना सही होगा।

अध्ययन में स्मरणशक्ति और सीखने की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण सीआरईबी 1 नाम के प्रोटीन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया गया था। शोधकर्ता जियोवामबाटिस्टा पैनि ने चूहे पर प्रयोग करते वक्त दिखाया कि कैलोरी की मात्रा कम करने से सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिखाया कि कैलोरी कम करने से दिमाग में बनने वाले प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

Tuesday, December 20, 2011

सरकार की नीयत साफ नहीं, होगा अनशन: अन्ना

पंडित: रालेगण सिद्धी: जनलोकपाल बिल के लिए लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें लोकपाल का नया मसौदा मंजूर नहीं.

सिटीजन चार्टर बिल पर अन्ना ने कहा कि ये बिल भी कमजोर है. अन्ना से साफ साफ कहा कि लोकपाल बिल पर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद का अपमान किया है.

अन्ना ने एलान किया है कि 27 दिसंबर से उनका अनशन होकर रहेगा. अलबत्ता इस बार अन्ना बेमियादी अनशन नहीं करेंगे. अन्ना ने कहा है कि 27 से 29 दिसंबर तक वो तीन दिन अनशन करेंगे इसके बाद 30 दिसंबर से तीन दिन तक जेल भरो आंदोलन होगा. ये भी तय हो गया है कि अन्ना अब दिल्ली में नहीं मुंबई में अनशन करेंगे.

अपने गांव रालेगण सिद्धी में अन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये अन्ना का आंदोलन नहीं है ये जनता का आंदोलन है जो जनलोकपाल के लिए है. उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी.

अन्ना हजारे ने कहा कि जब तक प्राण हैं तब तक लड़ता रहूंगा. उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी वे प्रचार करेंगे.

फेसबुक ने कैलिफोर्निया में बनाया अपना हेडक्‍वॉर्टर

वॉशिंगटन: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपना नया हेडक्वॉर्टर कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क सिटी में बनाया है.

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट का हेडक्वॉर्टर अब आधिकारिक रूप से मेनलो पार्क में 1601 विलो रोड पर स्थित है. नया हेडक्वॉर्टर एक मिलियन स्क्वेयर फिट में है. कैंपस के अंदर 10 इमारतेहैं. इसके अंदर कोई निजि दफ्तर नही है.

2000 से अधिक कर्मचारियों को पाउलो अल्टो से यहां ट्रांसफर किया गया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर सोमवार को लिखा, 'आज सुबह कर्मचारियों को नए फेसबुक मेनलो पार्क परिसर के अंदर लाया गया

Recent_comments

 

Followers

Powered by Blogger.